सोमवार 23 नवंबर 2026 - 11:49
ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़कर ट्रंप ने अपने मतदाताओं के साथ विश्वासघात किया।अमेरिकी न्यायाधीश

हौज़ा / अमेरिका के पूर्व जज और जस्टिंग फ्रीडम कार्यक्रम के मेज़बान एंड्रयू नेपोलिटानो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अपने मतदाताओं को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने नए युद्धों से दूर रहने के अपने चुनावी वादे के विपरीत, इस्राईली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के हित में युद्ध छेड़ दिया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,अमेरिका के पूर्व जज और जस्टिंग फ्रीडम कार्यक्रम के मेज़बान एंड्रयू नेपोलिटानो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अपने मतदाताओं को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने नए युद्धों से दूर रहने के अपने चुनावी वादे के विपरीत, इस्राईली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के हित में युद्ध छेड़ दिया।

नेपोलिटानो ने अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार का उल्लेख करते हुए कहा कि युद्ध के आर्थिक परिणामों ने अमेरिकी जनता पर भारी बोझ डाल दिया है। खाद्य पदार्थों, ईंधन और आवास की कीमतों में वृद्धि ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

उनके अनुसार, ट्रंप ने जनता की आर्थिक समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन लोगों का मजाक उड़ाया है, जिन्हें अपने जीवन-यापन का खर्च उठाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका के इस पूर्व जज ने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना अब भी मध्य पूर्व में मौजूद है और ट्रंप युद्ध फिर से शुरू करने की धमकी दे रहे हैं।

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पार्टी की मध्यावधि चुनावों में करारी हार के बाद कथित तौर पर झूठे दावों का सहारा लेते हुए आर्थिक संकट और क्षेत्रीय घटनाक्रमों के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी को ज़िम्मेदार ठहराने की कोशिश की।

ट्रंप ने दावा किया कि डेमोक्रेट्स की जीत के कारण शेयर बाजार में गिरावट आई और ईरान के हमले तेज हुए। इस तरह उन्होंने अमेरिका के हालिया चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की राजनीतिक पराजय को सही ठहराने की कोशिश की हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि ईंधन की कीमतों में तेज़ी से गिरावट जारी रहेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईंधन की कीमतें इस बात पर निर्भर करती हैं कि मामलों का समाधान किस तरह होता है और ईरान के साथ हमारा समझौता किस रूप में होता है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha